भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बीबीसी की 100 महिलाओं की सूची में शामिल | BBC 100 Women List (2023)

हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को बीबीसी की 100 महिलाओं की सूची (2023) में शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर का इस सूची में शामिल होना भारतीयों के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान क्रिकेट के मैदान पर और बाहर दोनों जगह उनके प्रभाव का प्रमाण है, क्योंकि वह युवा लड़कियों को खेल में अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

हरमनप्रीत, जो भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करती हैं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा हैं। एक ऑलराउंडर के रूप में उनका कौशल भारत की कई जीतों में महत्वपूर्ण रहा है। 2017 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे भारतीय खेलों में एक अग्रणी व्यक्ति के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हो गई।

बीबीसी द्वारा जारी की गयी इस सूची में क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के अलावा दो ओर भारतीय महिलाएं – अभिनेत्री दीया मिर्जा, और फोटोग्राफर आरती कुमार-राव भी शामिल हैं।

दीया मिर्जा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बॉलीवुड की कई फिल्मो में शानदार अभिनय किया है जिनमे मुख्यत: सलाम मुंबई(2016), संजू(2018), लव ब्रेकअपस जिंदगी (2011) शामिल है। दीया, मिस एशिया पैसिफिक 2000 का ख़िताब भी जीत चुकी है।

आरती कुमार-राव, एक पर्यावरण फोटोग्राफर, लेखक, कलाकार और नेशनल ज्योग्राफिक एक्सप्लोरर है। एक्सप्लोरर आरती कुमार-राव ने रेगिस्तानों से लेकर पर्यावरणीय गिरावट तक का दस्तावेजीकरण किया है जो प्रलयंकारी स्तर तक पहुंच गया है। आरती ने ‘मार्जिनलैंड्स: इंडियन लैंडस्केप्स ऑन द ब्रिंक‘ नामक किताब भी लिखी है।

बीबीसी 100 वुमेन 2023 की सूची में मिशेल ओबामा, अमल क्लूनी, ऐटाना बोनमाटी, एआई विशेषज्ञ टिमनिट गेब्रू, ग्लोरिया स्टीनम, अमेरिका फेरेरा और हुडा कट्टन भी शामिल हैं।