आलिया भट्ट की 5 बेहतरीन फिल्मे जो हर फैन को जरूर देखनी चाहिए

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुवात 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ डी ईयर’ से की थी। उन्हें देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उनकी कुछ सबसे यादगार फिल्मों में उनके काम ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए हैं, जिनमें चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। आइए जानते है आलिया भट्ट की 5 बेहतरीन फिल्मे जो हर फैन को जरूर देखनी चाहिए।

1. हाईवे (Highway)

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित हाईवे (2014), आलिया भट्ट के करियर में अहम् कड़ी साबित हुई। इस फिल्म में आलिया के अभिनय ने लोगो का दिल जीत लिया। इस फिल्म में आलिया, ‘वीरा त्रिपाठी’ की भूमिका निभाती है, जो स्टॉकहोम सिंड्रोम से पीड़ित है और अपने वह अपहरणकर्ता, महावीर भाटी (रणदीप हुडा) के साथ एक बॉन्ड बनाती है। फिल्म में उनके दिल छू लेने वाले प्रदर्शन ने उन्हें आलोचकों की पसंद में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया।


2. उड़ता पंजाब (Udta Punjab)

उड़ता पंजाब (2016), एक फिल्म जो पंजाब के कुछ इलाकों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की व्यापकता के बारे में बात करती है, जिसमें आलिया ने एक छोटी, लेकिन प्रभावशाली भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक बिहार की रहने वाली एक लड़की का किरदार निभाया है जो हॉकी खिलाड़ी से खेतिहर मजदूर बन जाती है। वह ड्रग्स के जाल में फस जाती है। इस फिल्म में आलिया द्वारा प्रवासी लड़की का अभिनय बहुत ही सराहनीय है।


3. राज़ी (Raazi)

राज़ी (2018), एक उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ से प्रेरित एक थ्रिलर है, जिसमें आलिया भट्ट ने नए क्षेत्र में कदम रखा है। फिल्म के पहले भाग में आलिया को एक आकर्षक, संवेदनशील और भोली-भाली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के किरदार में दिखाया गया है, और उसके बाद वह अपने ही पति के घर में एक जासूस की भूमिका निभाती है। इस फिल्म में आलिया का शानदार अभिनय दर्शकों को आकर्षित करता है।


4. गली बॉय (Gully Boy)

2020 के ऑस्कर में भारत की ओर से नामांकित, ‘गली बॉय’ (2019) ने मुंबई में स्ट्रीट रैपर्स के जीवन पर प्रकाश डाला, इस फिल्म में मुराद (रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत), जो एक असाधारण प्रतिभाशाली संगीतकार है जो प्रसिद्धि के लिए अपना रास्ता खोजने की कोशिश कर रहा है। आलिया ने इस फिल्म में सफीना का किरदार निभाया है, जो कि मुराद कि प्रेमिका है। सफीना दिल से एक लड़ाकू और जो अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए कुछ भी करने से नहीं चुकती। इस फिल्म में भी आलिया का अभिनय, प्रंशंसा करने लायक है।


5. गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)

गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) एक युवा महिला की बायोपिक है जिसे उस आदमी ने वेश्यावृत्ति के लिए बेच दिया था जिससे वह प्यार करती थी और फिर वह कैसे अपनी स्थिति का सबसे अच्छा उपयोग करती है और अपने जीवन पर नियंत्रण लेती है। बोलने के काठियावाड़ी तरीके को अपनाने और उच्च प्रभाव वाले संवाद बोलने से लेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म की विशिष्ट चुनौतीपूर्ण कोरियोग्राफी और विस्तृत वेशभूषा को निभाने तक, आलिया ने सभी में महारत हासिल की।