Women Empowerment - महिलाओ का हर क्षेत्र में पुरुषो के बराबर योगदान बोले -पीएम
Fri, 10 Mar 2023

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ के सन्दर्भ में यह बात कही है की देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कई क्षेत्र महिलाओं की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। नारी शक्ति भारत की प्रगति की गति और पैमाने को बढ़ाने में अहम् भूमिका है। महिला सशक्तिकरण पर बजट के बाद वेबिनार में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। पीएम ने कहा है कि इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं।पी एम् ने कहा की आने वाला कल महिलाओ को समर्पित है।