Movie prime

बिन दुल्हन लौटी बरात: बराती देर से पहुंचे तो पहले कहासुनी फिर विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट,

 

बताया जा रहा है कि झज्जर जिले से आने वाली बरात को शाम चार बजे पहुंचने का समय दिया गया था। लेकिन बरात रात करीब 11 बजे पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग बरात के स्वागत के लिए पहुंचे तथा एक घंटे के अंदर लड़की के घर पहुंचने का समय दिया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि बराती नशे में देर रात तक डीजे बजाते रहे। दूल्हा भी नशे में धुत था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हे पक्ष के लोग बरात सहित लौट गए। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हल्की मारपीट भी हुई। मारपीट होने के बाद परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनका विवाद शांत हो गया है, इसके बाद पुलिस भी वापस गई। दूल्हा सहित बराती नशे में धुत थे। दुल्हे ने भी शराब पी हुई थी। इसके बाद उनकी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। लड़का पक्ष के लोगों के साथ बैठक कर लिखित फैसला किया गया है। इसके बाद वह अपने घर चले गए।