Movie prime

जानिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान के बारे में

 

आप सभी भारतीय खिलाडी मिताली राज अपने शानदार प्रदर्शन और टीम की कप्तानी को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहीं। केवल मिताली राज ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम की कई महिला खिलाड़ियों ने पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट को एक अलग पहचान और मुकाम पर पहुंचाया। लेकिन क्या आप भारत की पहली  महिला कप्तान शांता रंगास्वामी थी।  उनका जन्म एक जनवरी 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम सीवी रंगास्वामी और माता का नाम राजलक्ष्मी था। उनके परिवार में छह बहनें हैं, जिसमें शांता अपने माता पिता की तीसरी संतान थीं। शांता जब छोटी थीं, तो घर के आंगन में क्रिकेट खेला करती थीं। जिसके कारण उनकी रूचि क्रिकेट में बढ़ गयी। भारत में पहली बार महिला क्रिकेट टीम का चयन साल 1976 में हुआ। महिला क्रिकेटर्स की टीम का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होना था। टेस्ट सीरीज के लिए जब महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया तो उसमें शांता रंगास्वामी भी शामिल थीं। टेस्ट टीम की कमान ऑलराउंडर शांता रंगास्वामी को सौंपी गई। इस तरह पहली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान शांता रंगास्वामी बन गईं। और उन्होंने खेल में बेहतर प्रदर्शन किया  और काफी मेडल्स अपने नाम किये।