हरियाणा : मंजू नैन देश की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं -
Mon, 21 Nov 2022

हरियाणा की बेटियों ने इतिहास में एक और पन्ना जोड़ दिया है। मंजू नैन देश की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं। मंजू सेना की पूर्वी कमान में लांस नायक हैं। लांस नायक मंजू ने 10 हजार स्काई फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। इसका वीडियो भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड ने जारी किया है। उन्होंने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर से छलांग लगाई। 27 नवंबर को खेल स्कूल निडानी में उन्हें सम्म्मानित किया जाएगा।