हरियाणा के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों को मिला बर्मिंघम का टिकट
Thu, 28 Jul 2022

हरियाणा की छोरियां 28 जुलाई की रात को बज जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार बेटों से ज्यादा बेटियां प्रदेश की झोली में ज्यादा पदक डालने के लिए बर्मिंघम रवाना हो रही हैं। प्रदेश के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों ने बर्मिंघम का टिकट कटाया है।हरियाणा की छोरियां राष्ट्रमंडल में नया रिकॉर्ड कायम करने को लालायित हैं। महिला हॉकी टीम में प्रदेश की नौ बेटियां देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।और कुश्ती में प्रदेश की पांच पहलवान इस बार अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सोना जीतने को तैयार हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक, पूजा गहलावत व पूजा सिहाग फार्म में हैं। विनेश व साक्षी के पास अपना रुतबा बनाए रखने का अच्छा मौका है।