हरियाणा में चार जिलों में मतदान आज -
Tue, 22 Nov 2022

हरियाणा के चार जिलों में ब्लॉक समिति की 559 और जिला परिषद के 78 वार्डों की सीटों के लिए मतदान आज होगा। फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में होने वाले इन चुनावों की तैयारियां हरियाणा चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। इनमें फरीदाबाद में जिला परिषद की 10, फतेहाबाद में 18, हिसार में 30 और पलवल में 20 सीटों के लिए चुनाव होगा। इस मतदान के बाद हरियाणा के सभी जिलों का परिणाम 27 नवंबर को मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित होगा। ब्लॉक समिति की सीटों पर 2208 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 963 महिलाएं और 1245 पुरुष हैं।