Movie prime

यूपी : डिंपल यादव के सामने भाजपा ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर सपा को कड़ी चुनौती दी है –

 
भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव लगाया है। रघुराज को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। शिवपाल की सपा से दूरियां और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं। अभी शिवपाल और अखिलेश के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवपाल की ओर से भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह डिंपल का समर्थन करेंगे या नहीं। इसी बीच, मैनपुरी की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर सपा को कड़ी चुनौती दी है। मुलायम और शिवपाल को रघुराज गुरु मानते हैं।