Movie prime

कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

 

पुलिस ने सोनिया गाँधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। और उसे धमकी दी। उसके बाद 25 जून को महिला ने यह शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में लगी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।महिला ने बताया की वह उत्तम नगर में रहती है। और उसका पति कांग्रेस पार्टी के लिए होर्डिंग-बैनर लगाने का काम करता था। जिस वजह से वह पार्टी के संपर्क में आई और उसके पति की मृत्यु के बाद जब वह कोंग्रेस पार्टी के दफ्तर काम मांगने गयी  कार्यकर्ता ने माधवन का नंबर  जिसके बाद दोनों में बात चीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गयी। माधवन ने उसे झूठ  बोला की उसकी पत्नी मर गयी है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद एक दिन रात को उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और गाडी में बैठा कर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला ने शादी का दवाब बनाया तो उसे धमकाने लगा और जान से  मारने की धमकी दी।