उड़िया अभिनेत्री झरना दास का निधन-राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने जताया शोक
Dec 2, 2022, 15:56 IST

उड़ीसा से खबर सामने आई है की ,ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस झरना दास की मृत्यु हो चुकी है। उनकी मृत्यु उनके आवास पर ही हुई। कुछ दिनों से वह अपनी वृद्धावस्था से बिमारिओ से परेशान थी जिसकी वजह से उनकी मृत्यु 1 दिसंबर को हो गयी। जिसके कारन राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'महान उड़िया अभिनेत्री झरना दास के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें उड़िया फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'