हरियाणा : पहली बार कुरक्षेत्र पहुंची राष्ट्रपति ,पूर्वजो को याद कर भावुक हुई -
Nov 30, 2022, 12:44 IST

पहली बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र धर्मनगरी की धरा पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूरी आत्मीयता और श्रद्धा भाव के साथ ब्रह्मसरोवर तीर्थ पूजन किया। सीएम मनोहर लाल और पुजारी पंडित बलराम गौतम ने उनको ब्रह्मसरोवर की महत्ता से अवगत कराया। इससे अभिभूत राष्ट्रपति तीर्थ पूजन के दौरान पूर्वजों के मोक्ष की कामना करते हुए सूर्य को अर्घ्य देते समय भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।