प्रियंका के ‘बिकनी पहनने के अधिकार’ वाले बयान पर BJP विधायक; महिलाओं के कपड़ों की वजह से बढ़ रहे रेप


कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रेणुकाचार्य ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से रेप बढ़ रहे हैं। बीजेपी विधायक का यह बयान तब आया जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिकनी पहनने के अधिकार को लेकर ट्वीट किया।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा संरक्षित है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।
प्रियंका के बयान पर रेणुकाचार्य ने कहा कि बिकनी जैसे शब्द का इस्तेमाल करना एक घटिया बयान को दर्शाता है। कॉलेज में पढ़ते समय, बच्चों को पूरी तरह से कपड़े पहनना चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुषों को उकसाया जाता है। यह सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।
कर्नाटक सरकार सरकारी स्कूलों में न तो हिजाब के पक्ष में है और न केसरिया के। प्रदेश के राजस्व मंत्री अशोक ने कहा, ”छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस राजनीति के पीछे है कांग्रेस है।”
The post प्रियंका के ‘बिकनी पहनने के अधिकार’ वाले बयान पर BJP विधायक; महिलाओं के कपड़ों की वजह से बढ़ रहे रेप first appeared on Mahilaye.