प्रयागराज में आज सवा दो लाख महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज में सवा दो लाख महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रदेशभर की महिलाओं को बुलाया गया है। इसमें केवल अमेठी से तीन हजार महिलाएं प्रयागराज जाएंगी। योगी सरकार में ग्राम विकास और समग्र विकास से जुड़े मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बताया कि महिला सशक्तीकरण और मातृत्व योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद में शामिल होने के लिए महिलाओं को बुलाया गया है। इसमें बैंक सखी,मातृत्व योजना से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी। मोती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मेंं 75 जिलों की करीब सवा दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। इनके लिए खाना पीना, यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में गंगा, जमुना, सरस्वती का संगम है। इसलिए संगम को मोंक्ष की नगरी कहा जाता है। इलाहाबाद में हाईकोर्ट और विश्वविद्यालय होने के कारण प्रयागराज को न्याय और शिक्षा का मुख्य केंद्र माना जाता है। देश के तीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और विश्वनाथ प्रताप सिह प्रयागराज से थे। प्रयागराज मंडल के चार जिलों में 28 विधानसभा सीटें हैं। इसमें भाजपा और अपना दल को जोड़कर 22 सीटें भाजपा के पास है। बाकी दो निर्दलीय, दो बसपा, सपा और कांग्रेस की एक एक सीटें हैं। कौशांबी 3 सीटें भाजपा, फतेहपुर 6 सीटें भाजपा, प्रतापगढ़ दो भाजपा, दो अपना दल,दो निर्दलीय और एक सीट कांग्रेस के पास है।
The post प्रयागराज में आज सवा दो लाख महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे प्रधानमंत्री first appeared on Mahilaye.