Movie prime

होली 2023 के सन्दर्भ में कुछ बाते -

 

होली हिंदुअ का त्यौहार है।  दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है, क्योंकि यह हिरण्यकश्यप पर विष्णु की नरसिंह नारायण के रूप में जीत का जश्न मनाता है. मथुरा में यह त्योहार राधा कृष्ण के शाश्वत और दिव्य प्रेम को उजागर करता है जो लगभग एक महीने तक चलता है. मथुरा-वृन्दावन की होली में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कृष्ण भक्त यहां आते हैं। होली को दो दिनों तक मनाया जाता है। पहली शाम को होलिका दहन या छोटी होली और अगले दिन होली मनाई जाती है. भारत के राज्यों में इसे डोल पूर्णिमा, धुलेती, धुलंडी, उकुली, मंजल कुली, याओसंग, शिग्मो, फगवा के नाम से जाना जाता है।