मकर संक्रंति आज , जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त -
Sun, 15 Jan 2023

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन से खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक
मकर संक्रांति महा शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक
मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में जूते, अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।